Skip to main content
Digambar Singh

Digambar Singh

Youth State President of the Bharatiya Kisan Union (Arajnaitik) in Uttar Pradesh, and a farmers'-rights commentator on Indian agriculture.

Sep 22, 2026

speaker_1HOST
2:01
आप यह बताइए आप एक non political group किसान group के President हैं state के तो actually किसान के क्या problems होते हैं? क्योंकि हम खाली किसान protest सुनते हैं। हमको उतना समझ नहीं आता कि किस लिए हो रहा है कि आप लोगों को crop को लेकर परेशानी होती है, उसका मूल नहीं मिलता। एक वह है। दूसरा है कि Bio Energy ने एक रास्ता दिखाया है कि सिर्फ crop बेचकर नहीं, आप Energy waste को भी अपने बेचकर कुछ कमाई कर सकते हैं तो यहां पर वह problems आगे जाकर नहीं होंगी जो आपको crops में हुई। इसकी क्या guarantee है कि यहां पर भी same problems नहीं आएंगी?
2:34
देखिए problems तो जीवन का नाम है। जब चलते हैं तो दुर्घटना का भी खतरा होता है तो सब चीजें चलती रहती है। Problems आएंगी लेकिन यह बदलता हुआ भारत है। हम नए युवाओं के साथ नई technology के साथ काम कर रहे हैं तो खेती को भी आज नई technology की आवश्यकता है। अगर किसान केवल पुराने ढर्रे पर खेती कर रहा है तो वह उसी समस्या को उसको छोड़ना नहीं चाह रहा। उसको हमको यह समझाना पड़ेगा कि नया भारत है तो नई technology के साथ आपको खेती करनी पड़ेगी। आपको किन किन sector में आपको उत्पादन करना है। आज किसान को यह समझाना पड़ेगा कि जो अपने खेत में भोजन तैयार करता है वह जब हम विदेश भेजते हैं तो सारे sample हमारे fail होते हैं। तो आज उसको यह समझाना पड़ेगा कि हमने जमीनों की जो उर्वर शक्ति है वह pesticide, अंतातून use करते करते हमने खो दी है। हमने fertility जो अपनी फसलों की है वह हमने खत्म कर दी है। तो यह बात किसान को समझानी पड़ेगी कि भोजन भी शुद्ध आपको पैदा करना पड़ेगा। और Bio Energy की जो आपने बात कही है कि यहां कैसे नहीं समस्या होगी। तो जिस Bio Energy को वह खेतों में अपने जलाता था, उससे भी वह income ले सकता है। आज केवल जैसे पशु हमारे होते थे, केवल हम दूध से income की बात करते थे। आज हम गोबर से भी income की बात कर रहे हैं और खेत के लिए एक जो है उर्वरक खाद की भी हम बात कर रहे हैं। आज हम गोमूत्र की भी बात कर रहे हैं। तो जब गाय पशु की हर चीज हमारी बिकेगी तो उसकी आर्थिक स्थिति अपने आप ही सुधरेगी। और यह किसानों को जो आज हमने एक देश में परंपरा बनी है कि पढ़े लिखे लोग खेती से बाहर चले गए तो पढ़े लिखे लोगों को भी खेती में जाना चाहिए ताकि वह business और खेत से बनने वाले जो product हैं, उनके बीच की जो दूरी है और जो सरकार की नीतियां हैं, उन सब तीनों चारों चीजों को तालमेल कर सके, उनको समझ सके और आज किसान को किस तरह की खेती की आवश्यकता है, यह वह समझ सकते हैं। इसलिए पढ़े लिखे लोगों को वहां जाना चाहिए और वह बीच की problems को समझकर समाधान कर सकते हैं।
speaker_1HOST
8:17
UP government के हिसाब से आप बताइए आप तो वहां के state farmers के state president हैं तो वहां पर क्या क्या problems आप लोगों ने solve होते देखिए और क्या क्या है जिनको लेकर आप आगे थोड़ा support चाह रहे हैं या काम करना चाहते हैं?
8:32
उत्तर प्रदेश में एक तो अभी भी जो सरकारी योजनाएं हैं वह किसान तक पारदर्शी तरीके से कैसे पहुंचे? जो technology नई है वह technology कैसे पहुंचे इस पर काम करने की आवश्यकता है। तमाम भ्रष्टाचार की समस्याएं उन technology को लेकर आती हैं। आज भी गांव ग्रामीण में तमाम गांव ऐसे हैं जिनके अंदर आज भी network problem है। आज हम 5G 6G की बात करते हैं तो आज वहां गांव की connectivity खराब है तो उस पर भी हमें काम करने की आवश्यकता है। और मैं तो यह मानता हूं कि उत्तर प्रदेश के अंदर उत्तर प्रदेश क्या पूरा देश ही गांव का देश है। तो अगर हम ग्राम पंचायत स्तर पर काम करें, ग्राम पंचायतों को हम सुदृढ़ बनाएं और ग्राम पंचायतों में जो आज जिस तरह से काम आई है, खेती में समस्या आई और खेती में काम करने वाली जो labor थी, जो मजदूर था वह समस्या आई क्योंकि किसान अपने मजदूर को उतनी मजदूरी नहीं दे पाया उसके पास। चूंकि उसकी फसलों की income ही उतनी नहीं है तो वह मजदूर ने शहरों की तरफ पलायन किया तो वह पलायन किस तरह से रुके और वह मजदूर गांव में कैसे रुके तो वह कृषि sector ही रोक सकता है। और कृषि sector की जब आमदनी बढ़ेगी, income बढ़ेगी किसान की तो वह अपने मजदूर को जो उसके साथ काम करने वाला है। आज अगर हम bio fertilizer पर काम करें या किसी चीज पर हम काम करें, गोबर से हम जैविक खाद बनाने पर काम करें तो उसके लिए मजदूरों की आवश्यकता है। तो वह एक बड़ी समस्या है। उस पर भी सरकारों को ध्यान देना चाहिए कि कैसे गांव का पलायन हम रोक सकते हैं।

We value your privacy

We use cookies to understand how you use our platform and to improve your experience. Click “Accept All” to consent, or “Decline non-essential” to opt out of non-essential cookies. Read our Privacy Policy.